शिअद ने विस. चुनावों के लिए तीन और प्रत्याशी घोषित किए

Published On

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पंजाब में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने तीन और प्रत्याशियों की घोषणा की। शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री सुनीता चौधरी को शहीद भगत सिंह नगर जिले की बलाचौर, जसपाल सिंह को पटियाला(ग्रामीण) और बचित्तर सिंह कोहड़ को जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

पार्टी अभी तक 83 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शिअद ने विधानसभा चुनाव के लिए इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार बसपा राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर तथा शेष सीटों शिअद अपने प्रत्याशी उतारेगी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts