लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को कुचला, हालत गंभीर

Published On

लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के लुधियाना शहर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। (सड़क दुर्घटना) यह हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने कूड़ा बीन रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। बच्चे कार के टायरों के बीच फंस गए, कार बच्चों को कुछ दूर तक घसीटती चली गई। मौके पर कुछ लोग मौजूद थे, वे चिल्लाए, अन्य लोगों ने उनकी आवाज सुनी और कार की ओर दौड़ पड़े। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के टायरों में फंसे बच्चों के परखच्चे उड़ गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts