मंदबुद्धि महिला के लिए फरिश्ता बन पहुंचे डेरा श्रद्धालु

Published On

महिला के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से किया धन्यवाद

दोदा (सच कहूँ/रविपाल)। Doda News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक दोदा के सेवादारों ने एक मंदबुद्धि महिला की संभाल कर व उसका इलाज करवाकर उसे उसके परिजनों से मिलवाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार 85 मैंबर धर्म सिंह इन्सां ने बताया कि गांव काउनी में एक महिला दयनीय हालत में घूम रही थी, जिसकी आयु करीब 40-45 वर्ष थी। Muktsar News

उक्त महिला संबंधी सेवादारों ने पुलिस चौकी दोदा में सूचना देकर उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, लुहारा में लाकर उसकी संभाल की व इलाज करवाया। जब वह स्वस्थ हुई तो उसने अपना पता मोगा (पंजाब) बताया। इस दौरान सेवादारों ने मोगा की प्रेमी कमेटी से संपर्क किया तो पता चला कि उक्त महिला का नाम रजनी बाला, पत्नी चिमन लाल जोन नम्बर-2 कैंप मोगा है। इस दौरान सेवादारों ने महिला के परिजनों से संपर्क किया व उक्त महिला संबंधी जानकारी दी। वहीं गतदिवस पुलिस चौकी दोदा के एएसआई राजिन्द्र सिंह सहित पुलिस पार्टी व मोगा के जिम्मेवार सेवादार बलदेव राज, गुरबचन सिंह प्रेमी सेवक मोगा, डिम्पल गाबा मोगा की उपस्थिति में उक्त महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया। Muktsar News

वहीं उक्त महिला के बेटे रजत ने जब अपनी मां को देखा तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले और उसने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके 85 मैंबर प्रकाश सिंह इन्सां, सोनिया इन्सां, सुखप्रीत कौर इन्सां, संगीता इन्सां, सुखप्रीत कौर इन्सां, कृष्ण लाल काला, पाल सिंह छत्त्याणा, कर्म सिंह भलाईआणा, दर्शन सिंह मल्लन, गुरदेव सिंह भलाईआणा, अर्श इन्सां सुखना आईटी विंग सेवादार, गुरभगत इन्सां, पाल इन्सां, बलकरन सिंह, नछत्तर सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तैयार: एएसआई

पुलिस चौकी दोदा के एएसआई राजेन्द्र सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह महिला जो अपनी खुद की संभाल नहीं कर पा रही थी, उसकी सेवादारों ने संभाल कर व उसके परिजनों से मिलवाकर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है, जिसका हम पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– चीका में साइलेंसरों पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर

About The Author

Related Posts