Gas Leakage: गैस लीकेज के बाद लगी आग, तीन झुलसे

Published On

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Gas Leakage: मलोट में गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीकेज होने के बाद लगी आग की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित 3 लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहल्ला निवासी सोनू सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे पिंदर कौर अपने घर में खाना बना रही थी, तभी रसोई में गैस लीक होने के कारण आग फैल गई। इस हादसे में पिंदर कौर, उसका लड़का बॉबी और उसकी पड़ोसन नमनदीप कौर आग की चपेट में आ गए। Muktsar News

उक्त घटना दौरान झुलसी पिंदर कौर की लड़की सुमन कौर आंगन में झाड़ू लगा रही थी और उसका लड़का खेल रहा था। घटना दौरान आग की चपेट में आने वाली महिलाओं और बच्चों द्वारा मचाए के शोर के बाद लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाया और घायलों को मलोट के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। मोहल्ला निवासी सोनू सिंह ने बताया कि झुलसी महिलाएं गरीब परिवार से हैं। उन्होंने प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– शिक्षा बोर्ड की ऊपरी मंजिल पर चढ़े दो युवक

About The Author

Related Posts