Toll Plaza Workers; टोल वर्करों का धरना चौथे दिन रहा जारी
अबोहर-सीतो रोड पर स्थित काला टिब्बा टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा
Published On
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News: अबोहर-सीतो रोड पर स्थित काला टिब्बा टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। यूनियन अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ डटी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी अनदेखी जारी रही, तो यह आंदोलन केवल फाजिल्का तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे पंजाब में फैल जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार और टोल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब के टोल प्लाजाओं को 'फ्री' कर दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि इस टकराव की स्थिति के लिए सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता जिम्मेदार होगी।