कापों व तलवारों से हुए हमले में चार लोग घायल

Published On

कुत्ते के विवाद में भिड़े दो गुट

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव सैदांवाली में बीती रात एक पालतू कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर तलवारों और कापों से बुरी तरह से हमला कर दिया, (Abohar) जिससे चार लोग घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन महिन्द्र पुत्र राम प्रताप व प्रदीप पुत्र धर्मपाल ने बताया कि उनके पालतू कुत्ते को आज सुबह उनके पड़ोसी ने लाठी मार दी जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उक्त पड़ोसियों ने उन पर बेसबालों से बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:– बेटी को करता था परेशान, रोकने पर सिरफिरे युवक ने विधवा महिला को चाकू से गोद कर दी हत्या

इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष की सुनीता और उसके पति रणवीर ने बताया कि उनकी गाय को पड़ोसियों के कुत्ते ने दो बार नोंचकर घायल कर दिया, आज फिर से कुत्ते ने गाय पर हमला बोला तो उन्होंने कुत्ते के चंगुल से गाय को छुड़ाया ओर पड़ोसियों को उलाहना दिया तो पहले पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला बोलकर घायल कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts