पंजाब में कोरोना के दो पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

Published On

होशियारपुर (एजेंसी)। पंजाब के होशियारपुर जिले में कोरोना महामारी के दो पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ पाजिटिव मामलों की संख्या 138 हो गयी है जिनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा0 जसबीर सिंह ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कल रात कोरोना संदिग्ध 373 लोगों की रिपोर्ट मिली जिनकी पहचान धरमपुर गांव के बलराज कुमार (43) तथा दूसरे मरीज आलू भट्टी गांव के अशोक कुमार (47) के रूप में हुई है।  बलराज जम्मू आर्मी कैंप में तैनात है तथा गत सात जून को गुडगांव से लौटा था और आठ जून को उसके सेंपल लिए गए। अशोक कुमार भी गुडगांव से लौटा था और आठ जून को उसके भी सेंपल लिए गए।

About The Author

Related Posts