वॉन्टेड चोर चूहा गिरफ्तार

Published On

Fazilka (सच कहूँ न्यूज)। सिटी पुलिस ने एक वॉन्टेड चोर को काबू किया है। जो पिछले लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है। एसएचओ चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने फाजिल्का के बिजली घर के निकट निवासी सुनील कुमार उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है।

जो पिछले लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। वह दो चोरी के मामलों में भी नामजद है। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश के दौरान सुनील कुमार उर्फ चूहा ने कबूला है कि उसने घरों व दुकानों में 15 चोरियां की है। उसके पास से पुलिस ने कुछ घरेलू सामान की बरामदगी भी की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Related Posts