Honesty: संगरिया के अजय इन्सां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
गुम हुआ कीमती मोबाइल लौटाकर बटौरी खुशियाँ
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। आधुनिकता के इस दौर में जहां स्वार्थ व मोह-माया के कारण मानवीय मूल्य कम होते जा रहे हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार आज भी ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में संगरिया के सेवादार अजय इन्सां ने एक कीमती मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाकर यह साबित कर दिया कि समाज में ईमानदारी आज भी जिंदा है। Sangaria News
जानकारी के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अजय इन्सां को संगरिया धान मंडी के पास सड़क पर एक स्मार्टफोन पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके असली मालिक की तलाश शुरू कर दी। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त मोबाइल स्थानीय पत्रकार मांगीलाल बगड़िया का है।
इस पर सच्ची प्रेमी समिति सेवादार अजय इन्सां ने मांगी लाल बगड़िया को बुलाकर पूरी जानकारी के बाद सम्मानपूर्वक मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। अजय इन्सां ने बताया कि वे अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा व उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। Sangaria News