Arvind Singh Mewar Passed Away: अरिवंद सिंह मेवाड़ का निधन

Published On

Arvind Singh Mewar Passed Away: उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज चल रहा था। Udaipur News

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। वह भगवत सिंह के दूसरे पुत्र तथा महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई थे। उल्लेखनीय है कि अरविन्द सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसम्बर 1944 को हुआ और वह मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया और कहा कि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरंिवद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने मेवाड़ की वैभवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Udaipur News

Udaipur Menar Holi: राजस्थान के इस गांव में कैसी है ये सदियों पुरानी परंपरा? मनाई गई ‘बारूद वाली होल…

About The Author

Related Posts