बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सूरतगढ़, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर स्टेशनों का निरीक्षण

Published On

बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार ने गुरुवार को सूरतगढ़ स्टेशन का निरीक्षण किया उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया इसके अंतर्गत उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित स्टेशन बिल्डिंग, प्रतीक्षालय सहित स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया । मंडल रेल प्रबंधक ने हनुमानगढ़ स्टेशन पर 19.25 करोड़ की लागत से चल रहे , अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें वाशिंग लाइन का निरीक्षण, प्लेटफॉर्म बुकिंग ऑफिस, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, आधुनिक प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। Bikaner News

डॉ. आशीष कुमार ने अपने दौरे में गंगानगर स्टेशन का भी निरीक्षण किया , उन्होंने 20.78 करोड रुपए की लागत से चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया कोचिंग कंपलेक्स, स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म , आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपरोक्त सभी स्टेशनों का 85% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है एवं शेष कार्य भी शीघ्र पूरा होगा,जिससे यात्री आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। Bikaner News

Personal Loan: बार-बार हो रहा है आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट! जानें रिजेक्शन के मुख्य कारण?

About The Author

Related Posts