ब्याज माफियाओं से त्रस्त व्यवसायी ने परिवार सहित आत्महत्या की

Published On

जयपुर। राजस्थान में राजधानी जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में ब्याज माफियाओं से त्रस्त होकर एक एक आभूषण व्यवसायी ने परिवार सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आभूषण व्यवसायी जयपुर के राधिका विहार में निवासरत यशवंत (45) ने व्यवसाय बढ़ाने के लिये ब्याज माफिआओं से कर्जा लिया था, लेकिन वह समय पर ब्याज नहीं चुका पा रहा था। उनकी धमकियों से परेशान होकर कल रात किसी समय उसने अपनी पत्नी ममता और दो बच्चों भारत और अजीत सहित फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि सुबह इत्तिला मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। बताया जाता है कि इस सम्बन्ध में दो तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़े -पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts