कार चंबल नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में कोटा में नयापुरा पुलिया से कार के चंबल नदी में गिर जाने से आज सुबह आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एक कार के नदी में गिर जाने की सूचना मिली और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कार से सात शव बरामद किए गए और एक शव बाद में बचाव कार्य के दौरान बरामद किया गया। यह बारात के लोग बताते जा रहे हैं और मृतकों में दूल्हा भी हो शामिल होने की आंशका जताई जा रही है। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts