भरतपुर जिले में सात गायों के मिले शव

Published On

भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी थाना क्षेत्र सात गायों के शव मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नागल क्रेशर जोन के पास सुनसान इलाके की तरफ लोगों ने सात गायों के धड़ से गर्दन अलग हुए शव पड़े हुए देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके शवों का अंतिम संस्कार करा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि गायों के शवों की हालत को देखते हुए मामला गोकशी का प्रतीत होता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts