Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आंधी-बारिश के आसार!

Published On

Rajasthan Weather Update: जोधपुर (सच कहूँ/ लखजीत)। वर्तमान में जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से. के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से. बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री से. (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने तथा शेष अधिकतर भागों में 39-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। Rajasthan Weather

दिनांक 9 अप्रैल से पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कंही-कंही मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11-12 अप्रैल को भी कंही-कंही जारी रहने की संभावना है। 13 अप्रैल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा अधिकतम तापमान में पुन: 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। Rajasthan Weather

IPL 2024: राजनीति छोड़ने के बाद ‘गंभीर कैक्टस’ ‘गुलाब’ में बदल गया!

About The Author

Related Posts