मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हनुमानगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Published On

महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Bhajan Lal Sharma Hanumangarh Visit: हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च, रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम धानमंडी में भूमि विकास बैंक के पास स्थित शैड के नीचे आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से हनुमानगढ़ पहुंचेंगे और कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करेंगे। Hanumangarh News

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, कृषि उपज मंडी समिति सचिव विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts