…जब अफसर के केबिन के टेबल पर फन फैलाकर खड़ा हुआ किंग कोबरा, अधिकारियों के होश उड़े

Published On

कोटा। अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई खबर छाई रहती है। इस बीच आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां आपने किंग कोबरा के बारे में तो सुना होगा। दरअसल, कोटा डिवीजन में एक 6 फीट का कोबरा स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर उनकी मेज पर फन लगाकर बैठा हुआ था। यह देखकर वहां मौजूद एक शख्स डर गया।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे वो शख्स सांप से डरा-सहमा दूर एक सीट पर बैठा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस फोटो को ट्विटर पर @हैप्पी हैल्प 007 नाम के यूजर ने शयर किया है। कोटा के डिवीजन में एक 6 फीट का कोबरा रेलवे आॅफिसर के पैनल रूम में बैठा हुआ है। हालांकि, इसकी वजह से व्यस्त ट्रेन रूट पर रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts