cow service: गोसेवा में तकनीक का संगम, नवाचार की अनूठी पहल

Published On

इलेक्ट्रॉनिक गोग्रास गुल्लक अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में

cow service:हनुमानगढ़। जंक्शन की श्री गोशाला सेवा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया की अध्यक्षता में सोमवार को अबोहर मार्ग स्थित श्री गोविंद धाम गोशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में 11 जून को शुरू होने वाले इलेक्ट्रॉनिक गोग्रास गुल्लक अभियान को लेकर चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रूप से सम्पन्न हो सकें। Hanumangarh News

Farmers News: ‘प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई तो चुप नहीं बैठेगा किसान’

समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया ने बताया कि यह अभिनव योजना गोसेवा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में राजस्थान का पहला प्रयास है, जिसमें आमजन को घर बैठे मात्र सौ रुपए मासिक गोग्रास दान देकर गोसेवा का पुण्य कमाने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक गोग्रास गुल्लक योजना के माध्यम से प्रत्येक गोभक्त से ईसीएस (ईसीएस) प्रणाली के जरिए नियमित रूप से दान प्राप्त किया जाएगा, जिसे जिले की आर्थिक रूप से कमजोर गोशालाओं को भोजन, औषधि और उन्नत नस्ल के नंदी के रूप में वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोसेवा को केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि तकनीकी और व्यवस्थागत दृष्टिकोण से भी सक्षम बनाना है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह अभियान न केवल गोसेवा की संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि तकनीक के सहारे इसे व्यापक जनसहयोग से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की सभी गोशालाओं को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाएगा ताकि यह योजना सामूहिक प्रयास बन सके। Hanumangarh News

Farmers Loan: ऋणी किसानों ने मूल राशि जमा करवाई तो अवधिपार ब्याज की मिलेगी शत प्रतिशत छूट

About The Author

Related Posts