डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर इलाज में किया सहयोग

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा का अनुसरण करते हुए हनुमानगढ़ ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा के दो सेवादारों ने एक जरूरतमंद मरीज के इलाज के लिए एक-एक यूनिट रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार आशुतोष पुत्र रमेश कुमार नामक मरीज को प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता होने की सूचना डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों को मिली। Hanumangarh News

ब्लॉक जिम्मेवारों की सूचना पर हनुमानगढ़ टाउन निवासी शहर प्रेमी सेवक संतोख इन्सां व 15 मैंबर गौरव इन्सां ने महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर पहुंचकर क्रमश: एक-एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया। प्रेमी संतोख इन्सां ने 50वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान कर इलाज में सहयोग के लिए मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरुजी व डेरा श्रद्धालुओं का कोटि-कोटि आभार जताया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– पावन अवतार माह की नामचर्चा में गूंजा राम नाम

About The Author

Related Posts