Ashok Gehlot: वरिष्ठ नेताओं से सीख लेकर ही किए जनसेवा के कार्य

Published On

Ashok Gehlot: स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह

फलौदी/जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समाज कल्याणकारी अनुभवों से मिली सीख से ही जनसेवा के कार्य किए हैं। इनमें शेरगढ़ के पूर्व प्रधान स्व. कल्याण सिंह राठौड़ से भी सीखने को मिला है। अब ग्राम चौरड़िया में उनकी प्रतिमा भी नई पीढ़ियों को सेवा भाव, संस्कार, संस्कृति और परम्पराओं के लिए प्रेरित करती रहेगी। गहलोत नवसृजित फलौदी जिले के चौरड़िया गांव में स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को दिए आरक्षण से उनकी स्थिति मजबूत हुई है। इसी का प्रभाव है कि विधायक मीना कंवर सहित अन्य महिला विधायक जनसेवा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी है। अब वे घूंघट हटाकर पुरूषों के बराबर अपने विचारों को रख रही है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसोल, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक किशनाराम विश्नोई, रूपाराम, हीरालाल मेघवाल, महेन्द्र विश्नोई, मनीषा पंवार, मीना कंवर, जोधपुर उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा, स्व. राठौड़ की धर्मपत्नी प्रेम कंवर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

1. चौरड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र अब पीएचसी में क्रमोन्नत होगा। इसका नाम स्व. कल्याण सिंह के नाम पर होगा।
2. सेखांला कन्या महाविद्यालय अब राव गोगा जी के नाम पर होगा।
3. सेतरावा में राव देवराज जी का पैनोरमा बनाया जाएगा।
4. शेरगढ़ की 74 पानी टंकियां की पाइपलाइन के नवीनीकरण के लिए परीक्षण कराएंगे।

यह भी पढ़ें:– कांग्रेस के गढ़ में भी मिल रहा परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनसमर्थन : अरूण सिंह

About The Author

Related Posts