दो पुत्रियों की गोली मारकर हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या

Published On

गंगानगर (एजेंसी)। राजस्थान में गंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में कल रात एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि क्षेत्र के अलीपुरा गांव में रात में हनुमानदास ने अपनी पुत्रियों रमनदीप (20) और अमनदीप (18) के गाेली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दोनों को अस्पताल ले जाया जहां दोनों की मौत हो गई। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टयां घटना का करण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। मृतक की बड़ी बेटी बीएड कर रही थी जबकि छोटी विद्यालय में पढ़ती थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts