गोसेवार्थ 50 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। श्री श्याम प्रभात फेरी मंडल की ओर से गुरुवार को गांव दो केएनजे स्थित श्री राधेकृष्ण गोशाला में गोसेवार्थ 50 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की गई। श्री श्याम प्रभात फेरी मंडल के सदस्य सुखराम बागड़ी ने बताया कि मंडल की ओर से प्रतिदिन प्रभात फेरी व कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इससे एकत्रित राशि क्षेत्र की अलग-अलग गोशालाओं में गोसेवा के लिए दान दी जाती है। Hanumangarh News

अब तक श्री श्याम प्रभात फेरी मंडल की ओर से 4 लाख 50 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग गोशालाओं को किया जा चुका है। भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। गोशाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने श्री श्याम प्रभात फेरी मंडल सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर श्री श्याम प्रभात फेरी मंडल के मोतीराम सिहाग, श्यामलाल, सत्यप्रकाश, अशोक सुथार, कांता शर्मा, रुक्मणि देवी, मंजू सैनी, जाना देवी, सुमित्रा देवी, विमला देवी मौजूद थीं। Hanumangarh News

Indian Railways: खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया ये अहम कदम!

About The Author

Related Posts