जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दिया खुशियों से भरा तोहफा

Published On

हनुमानगढ़। रुक्मणि देवी सुखराम सहू ट्रस्ट की ओर से चलाई गई ये दिवाली, नन्ही-मुन्नी मुस्कान वाली अभियान के तहत स्काई हाई विंग्स टीम ने रविवार को 500 बच्चों के कपड़ों का सहयोग ट्रस्ट सदस्यों को किया। इनमें कई कपड़े बिल्कुल नए थे जिन्हें ट्रस्ट की ओर से ड्राईक्लीन और पैकिंग करने के बाद दीपावली से पहले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। Hanumangarh News

इस मौके पर मौजूद स्काई हाई विंग्स टीम के सदस्य विजय चौधरी, नूतन वर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप सैनी, शिवम खदरिया, संदीप, विन्नी, अन्वी और हिमांशु ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के समाज सेवा कार्यों में ट्रस्ट में सक्रिय भागीदारी देते रहेंगे। इस प्रकार की सकारात्मक पहल के लिए स्काई हाई विंग्स टीम ने प्रेम सहू को इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस अभियान से सभी को एक साथ आगे बढ़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में और भी गहरी प्रेरणा मिलेगी। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसरमोडिया ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

About The Author

Related Posts