बी.ए. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राएँ रही टॉप

Published On

श्री गुरुसर मोडिया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा बी.ए. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज (Shah Satnam Ji Girls Collage), श्री गुरुसर मोडिया की होनहार छात्रा दिव्या पुत्री श्री लक्ष्मी नारायण ने 77.7% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय टॉप किया। Shri Gurusar Modia

इसके अलावा कोनिका पुत्री श्री सतपाल ने 77% , कोमल पुत्री श्री लक्ष्मी नारायण ने 75.5%, सपना पुत्री भीयान राम ने 71.5%, तथा नवदीप पुत्री श्री मोहन सिंह ने 70.5% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कुल 19 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री नवजोत गिल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Shri Gurusar Modia

यह भी पढ़ें:– श्रीगुरूसरमोडिया: विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर 23 जुलाई को

About The Author

Related Posts