श्रीगंगानगर में भारी ओलावृष्टि से जमीन हुई सफेद, किसानों की फसलें बर्बाद

Published On

Sri Ganganagar Hailstorm: श्रीगंगानगर/राजियासर (भानीराम गोदारा)। टिब्बा क्षेत्र के शुक्रवार को तीन बजे भारी ओलावृष्टि से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार मोकलसर क्षेत्र के 92.600 आरडीआर,110 आरडीआर व बछरारा में भयंकर ओले ओलावृष्टि हुई, जिससे जमीन सफेद हो गई। ओले ने पककर तैयार हुई गेहूं व ईसबगोल सहित अन्य फसलों को तोड़ दिया।गेहूं की बालियां टूट कर झड़ गई। जानकारी के अनुसार अर्जुनसर, बछरारा,देवनगर, मोकलसर बिरधोल क्षेत्र तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने से फसलों का भारी नुकसान हुआ हैं। टिब्बा क्षेत्र में कई गांवों में तेज हवा के साथ बारिश से फसलों में नुकसान हुआ हैं। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts