दो सूने मकानों में चोरों ने किया माल साफ

Published On

हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात लेकर हुए फरार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। शहर के दो अलग-अलग थाना इलाके में चोरों ने दो सूने मकानों की रैकी कर ताले तोड़े और हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात का पता चलने पर दोनों पीड़ित स्थानीय थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार मंगल विहार गंगा जमुना कॉलोनी मुरलीपुरा के रहने वाले आशीष ने मामला दर्ज करवाया कि 21 मई से 4 जून तक घर में कोई नहीं होने के कारण चोरों ने उसके मकान की रैकी और ताले तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात सहित तीस हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। पुलिस के अनुसार पिंकी पत्नि विकलेश निवासी प्रियंका विहार गुर्जर घाटी आमेर रोड ने मामला दर्ज करवाया कि गत दो दिन पहले वह परिवार सहित अपने किसी रिश्तेदार के यहा गई थी। देर रात घर लौटने पर देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ व घरेलु सामान एवं सोने , चांदी के आभुषण सहित नकदी गायब थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts