भाजपा में शामिल हुए सदस्यों की जेपी नड्डा से मुलाकात

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की नीतियों में विश्वास जताते हुए हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों सहित कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दलों से आए प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, जोईनिंग कमेटी संयोजक विधायक वासुदेव देवनानी एवं मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा उपस्थित रहे। JP Nadda

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र भी दिया। मुलाकात करने वाले प्रमुख नेताओं मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, गोपाल मीणा सेवानिवृत्त महानिदेशक, रामदेव सिंह पूर्व सेवानिवृत्त आईपीएस,पृथ्वीराज मीणा सेवानिवृत्त आईएएस, पीआर मीणा पूर्व रेवेन्यू अधिकारी, हेमंत शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, ओमप्रकाश पहाड़िया पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र, विजेंद्र सिंह शेखावत (पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भांजे), अशोक कुमार वर्मा (पूर्व महासचिव बसपा), चंद्रमोहन मीणा (सेवानिवृत्त आईएएस) प्रमुख रहे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान देश में लागू

About The Author

Related Posts