कांग्रेस के गढ़ में भी मिल रहा परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनसमर्थन : अरूण सिंह

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह (Arun Singh) ने प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा से प्रदेश का जन-जन जुड रहा है। यात्रा के दौरान दुष्कर्म पीडित परिवार, कर्ज से तंग किसानों सहित ऐसे लोग भी फरियाद और शिकायत लेकर आ रहे हैं जिनके परिवार के सदस्य की हत्या हो गई और उन्हे न्याय नहीं मिला। पूर्वी राजस्थान में जहां कांग्रेस के सात मंत्री सरकार में है वहां भी परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार सहयोग एवं जनसमर्थन मिल रहा है। Jaipur News

बाडी और नदबई में छोटी छोटी स्वागत सभाओं में पांच-पांच हजार लोग एकत्रित होकर परिवर्तन के नारे लगा रहे हैं। अभी तक चारों यात्राओं में करीब 500 स्थानों पर स्वागत अभिनंदन के साथ ही 226 के करीब स्वागत सभाएं आयोजित हुई हैं। इसके अलावा 50 बड़ी जनसभाएं आयोजित की गई हैं जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और कौर कमेटी के सदस्य शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक एंव सासंद यात्रा के साथ चल रहे हैं।

अरूण सिंह ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में दलित वर्गों से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। बाडी, नदबई, धौलपुर, डूंगरपुर, उदयपुर, डबोक, जैसलमेर और करणपुर सहित एैसे काफी स्थान हैं जहां लोग महज स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश की जनता मौजूदा अशोक गहलोत सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। प्रदेश में बीते दिनों में 14 संतों की हत्या हो गई वहीं कई संतो ने प्रशासन से तंग आकर आत्महत्या कर ली। Rajasthan News

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही हैं, और वे वहीं जाती हैं जहां भाजपा सरकार नहीं होती।मुख्यमंत्री गहलोत जो कि खुद गृहमंत्री हैं, उन्होने कभी भी विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर एक शब्द तक नहीं बोला। जब उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही तो उन्हे गृहमंत्री पद को तो मुक्त करना चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज मौजूद रहे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में गहलोत सरकार करने जा रही ये बड़ा काम, लोग हुए खुश

About The Author

Related Posts