Body Donation: ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत मानवता की मिसाल बनी रावतसर निवासी कृष्णा देवी इन्सां

Published On

पुत्रियों ने अर्थी को कंधा देकर बेटा बेटी एक समान मुहिम को किया सार्थक

Body Donation: रावतसर (सच कहूँ/दिनेश नैण)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के द्वारा चलाई गई ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत कृष्णा देवी इन्सां (74) पत्नी मंगतराम का मृत्यु उपरांत शरीर दान किया गया। कृष्णा देवी पत्नी मंगत राम इन्सां के पुत्रों विनोद इन्सां, राधेश्याम पवन कुमार व जीएसएम भाई भरपूर इन्सां ने परिजनों की सहमति के बाद चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया। इस अवसर पर परिवार के रिश्तेदार, सगे-संबंधी, शहर के गणमान्य नागरिक, सच्चे नम्र सेवादार, ब्लॉक प्रेमी सेवक, प्रेमी समिति के सेवादार व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार बहन-भाई उपस्थित रहे। Rawatsar News

पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि माता कृष्णा देवी इन्सां ने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने का संकल्प लिया हुआ था और उन्होंने अपने परिजनों को भी सचखंडवासी होने पर देहदान करवाने को कहा था। बीते दिवस माता जी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके अपने सतगुरु के चरणों में सचखण्ड जा विराजी। जिस पर पुत्रों व परिजनों ने सर्वसम्मति से माता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन पर चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने की इच्छा व्यक्त की।

हेल्पलाइन के माध्यम से परिजनों ने आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेरठ को चिकित्सा रिसर्च के लिए अपनी माता का देहदान करवाया। मेडिकल कॉलेज के लिए देह रवानगी के समय एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया। पुत्रियों ने अर्थी को कंधा देकर बेटा बेटी एक समान मुहिम को सार्थक करते हुए अपना कर्तव्य निर्वहन किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा, जब तक सूरज चांद रहेगा,कृष्णा देवी तेरा नाम रहेगा, कृष्णा देवी अमर रहे के नारों से आसमान गूंजायमान कर दिया। Rawatsar News

 

About The Author

Related Posts