दिखने लगा सर्दी का असर, सड़को पर छाने लगा घना कोहरा

Published On

 

  • रात नौ बजे के बाद सड़कों पर परस जाता है सन्नाटा

JaiPur, SachKahoon News: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही अब प्रदेश में भी सर्दी का असर दिखने लग गया है। ठंडी हवाएं चलने से कई शहरों के निन्नतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सुबह-सुबह सर्दी का असर अधिक रहने से अब लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।
उधर रात नौ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। राजधानी जयपुर में बुधवार को हल्की ठंडी हवाएं चलने के कारण सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं माउंट आबू में निन्नतम तापमान गिरकर सुबह 5.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में एकाएक सर्दी की बढ़ने और तापमान में गिरावट होने से अगले सप्ताह दस दिन में मावठ हो सकती है। मावठ होने से तापमान गिरेगा और सर्दी का असर पड़ेगा। इसके अलावा वहीं सुबह भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा का असर देखा गया। इससे सड़क वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

कोहरे से बेपटरी रेल सफर, कई ट्रेनें रद्द
उत्तरी भारत में घने कोहरे की स्थिति के चलते रेल यातायात भी खासा प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से नहीं शुरू हो पाई है। दर्जनों ट्रेनों देरी से चल रही है और कई ट्रेनों को तो रद्द करना पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार राजस्थान से जुड़ी ऐसी कई गाड़ियां कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं। वहीं कई फ्लाईटें कोहरे के कारण लेट हो रही है। वहीं कोहरे के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।

मावठ से किसानों के चेहरे खिले
सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में मावठ होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है और फसल ही अच्ची पैदावार होने की आशंका जताई जा रही है।

About The Author

Related Posts