बेसहारा बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बनकर पहुँचा सेवादार

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटा रेलवे स्टेशन पर एक अस्सी वर्षीय वृद्ध (Destitute Elderly) श्री नाथपुरम स्थित अपने घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा वालों से बहुत देर से आग्रह कर रहा था। वृद्ध की दयनीय हालत देखकर भी कोई भी ऑटोरिक्शा वाला उन्हें घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। कुछ ही देर में स्टेशन पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग का एक सेवादार प्रेमी राम कल्याण इन्सां रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

वृद्ध (Destitute Elderly) की हालत देखकर सेवादार प्रेमी राम कल्याण इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मानवता भलाई के कार्य अनाथ मातृ-पितृ सेवा का स्मरण किया। बिना कोई वक्त गवाए सेवादार प्रेमी राम कल्याण इन्सां ने अपने सतगुरु से प्राप्त पावन शिक्षा पर अमल करते हुए बुजुर्ग को ससम्मान स्वयं हाथ पकड़ कर अपने ऑटोरिक्शा में लिटाया तथा रेल्वे स्टेशन से 17 किलोमीटर दूर बुजुर्ग को ससम्मान श्री नाथपुरम स्थित उनके घर पर सकुशल छोड़कर इन्सानियत का फर्ज अदा किया।

बुजुर्ग एवं उनके परिजनों ने सेवादार प्रेमी राम कल्याण इन्सां का आभार प्रकट कर पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद व्यक्त किया। यह जानकारी सेवादार राम बिलास इन्सां ने दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts