हरियाणा बॉर्डर पर अज्ञात वाहन ने एक कांवडिए को रौंदा, मौके पर ही मौत

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आज सुबह एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हरिद्वार से कावड़ लेकर राजस्थान आ रहे पांच कांवड़ियों को सुबह राजस्थान(हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई।

घायल चार कावड़ियों को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक कावड़िए की पहचान छीतर (50) निवासी गोटडी थाना नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा के रुप में की गई है जबकि हादसे में घायलों में श्यो चंद (45) ग्यारसी लाल (42) राजेश (27) निवासी गोटडी थाना नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा एवं चेतराम (32) निवासी स्वामी की ढाणी तहसील नीमकाथाना जिला सीकर, राजस्थान शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts