ग्राम सरपंच हुई डेरा सच्चा सौदा की इस अनूठी पहल की कायल, की खुलकर सराहना

रतनपुरा की बहनें बनीं भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा

Manmohan Picture
Published On

 'Pakshiyoddhar' Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए संगरिया ब्लॉक के गांव रतनपुरा में एक सराहनीय पहल की गई है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए गांव की सेवादार बहनों ने 'पक्षियोद्धार' मुहिम के तहत गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और पेड़ों पर परिंडे (मिट्टी के बर्तन) बांधकर पक्षियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है। Sangaria News

सेवा कार्य की शुरूआत सोमवार सुबह सेवादार बहनों ने सामूहिक विनती के भजन के साथ की। इस दौरान सभी उपस्थित सेवादार बहनों ने तपती गर्मी में पक्षियों के जीवन की रक्षा करने का संकल्प लिया। बहनों ने केवल परिंडे बांधे ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और जीव दया के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इनमें रोजाना ताजा पानी भरने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का जिम्मा भी उठाया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में प्रेमी सेवक सीमा इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार विमला इन्सां, अंजु इन्सां, सीमा इन्सां, निक्को इन्सां, रचना इन्सां, भावना इन्सां, मंजु इन्सां, जया इन्सां, रेखा इन्सां, विमला इन्सां, पूनम इन्सां, संध्या और पूजा ने सक्रिय योगदान दिया। इस मौके पर सरपंच सुमन रानी के साथ डॉ. मोनिका, लक्षिता, मानवी, आरती और चंद्रकला मौजूद रही। Sangaria News

सरपंच ने की सेवा कार्यों की सराहना

इस सेवा अभियान के दौरान विशेष रूप से पहुंचीं ग्राम सरपंच सुमन रानी ने डेरा सच्चा सौदा की इस अनूठी पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यासे और बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना पुनीत कार्य है। समाज के हर नागरिक को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। Sangaria News

About The Author

Related Posts