युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में एक युवक ने रात्रि के समय घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार प्रियंका (35) पत्नी महेन्द्र कुमार कलाल निवासी वार्ड 60, सुरेशिया ने बताया कि उसके पति महेन्द्र कुमार (36) ने शनिवार की रात्रि को घर में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। मामले की जांच कर रहे सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह के अनुसार मृतक शराब सेवन का आदी था। महेन्द्र कुमार शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। अक्सर महेन्द्र अपनी पत्नी को धमकी देता था कि वह आत्महत्या कर लेगा। शनिवार रात्रि को भी महेन्द्र कुमार शराब के नशे में घर आया। रोजाना की तरह पति-पत्नी में विवाद हुआ। रात्रि को महेन्द्र कुमार ने घर में रस्सी से फंदा बनाया और उस पर झूलकर जान दे दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts