दिल्ली में 4.2 तीव्रता का भूकंप

Published On

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गयी। यह झटके देर रात 11 बजकर 46 मिनट पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक सत्या प्रधान ने राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के हवाले से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र 28.06 डिग्री अक्षांश और 76.72 डिग्री देशांतर राजस्थान के अलवर में था। भूकंप के झटके दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैl

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts