Kairana Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दो मौसेरे भाइयों को कुचला, मौत

Published On

कैराना-झिंझाना मार्ग पर गांव गोगवान बस स्टैंड के निकट हुआ दर्दनाक हादसा

  • पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident: कैराना-झिंझाना मार्ग पर गांव गोगवान के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सोमवार को क्षेत्र के गांव काकौर निवासी राशिद(20) अपने मौसेरे भाई नाजिम(19) निवासी ग्राम मंगलौरा जिला करनाल हरियाणा के साथ में बाइक पर सवार होकर गांव गोगवान से कैराना आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वह कैराना-झिंझाना मार्ग पर गोगवान बस स्टैंड के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार महेंद्रा एक्सयूवी-800 कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर युवकों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। Kairana Road Accident

युवकों की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ में सीएचसी पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक राशिद के पिता इस्लाम ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

राजमिस्त्री का कार्य करते थे दोनों मौसेरे भाई | Kairana Road Accident

कैराना-झिंझाना मार्ग पर हादसे का शिकार हुए दोनों युवक राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह घरों के निर्माण कार्य का ठेका भी लेते थे। सोमवार को वह गांव गोगवान में काम के लिए मजदूरों की तलाश में गए थे। वापिस लौटते वक्त उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। मृतक युवक राशिद छह भाई- बहनों में सबसे बड़ा था। वह चार छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है। वहीं, मृतक नाजिम अविवाहित बताया गया है। हादसे से मृतक युवकों के परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

About The Author

Related Posts