करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Published On

स्याना : (कपिल देव इन्सां) । नगर के मोहल्ला पूड़ा वाला में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार की रात्रि 36 वर्षीय प्रीति घर में लगे टेबल फैन को दूसरी तरफ लग रही थी। इस दौरान टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। गुरुवार को परिजनों ने नगर के श्मशान पर गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

About The Author

Related Posts