Shahdara Rani Garden murder case: शाहदरा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Published On

Shahdara Rani Garden murder case: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के अंतर्गत आने वाले गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात को एक 19 वर्षीय युवक यश शर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 8 बजे की है, जब यश अपने भाई अमन शर्मा के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। उसी दौरान एक वाहन चालक से मामूली कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि यश को जान गंवानी पड़ी। Shahdara Murder News

अमन शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि- “स्कूटी का साइड मिरर एक अन्य वाहन से छू गया, जिसके बाद उस वाहन चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब हमने विरोध किया, तो उसने यश के सिर पर पिस्तौल तान दी। हमने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया और कुछ ही मिनटों में तीन और युवकों को साथ लेकर लौटा। उनके पास चाकू थे।”

भागते समय यश सड़क पर गिर पड़ा, तभी हमलावरों ने वार किए

अमन के अनुसार, यश ने उसे भागने के लिए कहा। भागते समय यश सड़क पर गिर पड़ा, और तभी हमलावरों ने उसकी पीठ पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अमान और रेहान नामक दो संदिग्धों की पहचान की है, जिनकी तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि “हत्या का संभावित कारण सड़क पर हुए मामूली विवाद को लेकर उपजा झगड़ा हो सकता है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।” पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। युवक की इस तरह खुलेआम हत्या से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। Shahdara Murder News

India rejects Hague Court’s ‘illegal’ decision: ‘पाकिस्तान के इशारे पर नाटक&…

About The Author

Related Posts