डीसी डॉ. विवेक भारती ने ई-दिशा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण: डीसी डॉ. विवेक भारती ने परखी राजस्व सेवाएं, नागरिक सुविधाओं पर दिया जोर

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को लघु सचिवालय द्वितीय खंड स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां नागरिकों को दी जा रही राजस्व सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और नागरिक हितैषी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने जमाबंदी, रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व सेवाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ई-दिशा केंद्र के सभी काउंटरों पर उपलब्ध सेवाओं का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सही काउंटर तक पहुंचने में सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समयावधि में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों से सीधे बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और कार्य निष्पादन की गति को लेकर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्यामलाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Fatehabad News

About The Author

Related Posts