लाल किला हिंसा मामले में आरोपी गुरजोत गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरजोत सिंह पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ लोग लाल किले पर पहुंच गए थे। जिसके चलते वहां काफी बवाल हो गया था। इसी दौरान तिरंगे की बजाय एक धार्मिक झंडा फहराया गया था, जिसको लेकर काफी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला था। इसी के चलते पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे।

  • 26 जनवरी को किसानों ने निकाली थी ट्रैक्टर रैली
  • ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी संख्या में लाल किले पर पहुंच गए थे लोग
  • धार्मिक झंडा फहराने को लेकर हुआ था बवाल
  • दंगा करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों पर दर्ज किया था केस

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts