लाल किला उपद्रव मामले का एक और आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार

Published On

50 हजार का था इनामी

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। स्पेशल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल की टीम ने लाल किला मामले में फरार चल रहे इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इकबाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपसे का इनाम रखा था। पुलिस ने सोमवार रात दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था।

पिछले सप्ताह पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे। उन्होंने लाल किला की प्राचीर पर किसान संगठनों के झंडे और धार्मिक झंडा लगा दिया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts