नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। Kairana News

पकड़े गए आरोपी आसिफ निवासी इदरीश बेग विहार कॉलोनी कस्बा कांधला के विरुद्ध विगत 18 मई को कोतवाली पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता में राजस्थान देश में अव्वल

About The Author

Related Posts