आदर्शमंडी पुलिस ने गुमशुदा मासूम को दो घंटे में किया बरामद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद शामली में ‘मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित किए जाने हेतु लगातार प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस के द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया एवं जनसहभागिता के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गुरुवार को इसी क्रम में कस्बा बनत के मोहल्ला आजादनगर की 05 वर्षीय बालिका प्रातः करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक रास्ता भटक गई। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता न चलने पर घटना की सूचना थाना आदर्शमंडी पर दी गई। Kairana

सूचना प्राप्त होते ही आदर्शमंडी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा कस्बा बनत एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं खोज अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश जारी रखी गई। पुलिस टीम के तत्पर एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप सूचना प्राप्ति के मात्र 02 घंटे के भीतर ही बालिका को क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने आदर्शमण्डी थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। Kairana

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Accident: झारखंड में खौफनाक सड़क हादसा, भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले दो ट्रक

About The Author

Related Posts