एडीएम ने कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारंभ

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने यमुना ब्रिज पर प्रतिवर्ष लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज के निकट संचालित होने वाले कांवड़ सेवा शिविर का विधि-विधान के साथ में शुभारंभ किया। इस दौरान पंडित शशिभूषण शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार किये गए। Kairana News

शिविर संचालक मुकेश शर्मा व नवनीत कुमार ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा हेतु प्रतिवर्ष कांवड़ सेवा शिविर संचालित किया जाता है। इस बार यह 21वां कांवड़ सेवा शिविर संचालित किया गया है। शिविर में शिवभक्तों की निःशुल्क सेवा की जायेगी। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पालिकाकर्मी ने लगाया युवक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

About The Author

Related Posts