कैराना में एडीएम सत्येंद्र सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

शिकायतों के पारदर्शी, निष्पक्ष व धरातलीय निस्तारण के निर्देश, 30 शिकायतों में से मात्र चार का मौके पर निस्तारण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एडीएम शामली सत्येंद्र कुमार सिंह ने कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 30 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 

शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी शामली सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान एडीएम ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इस अवसर पर अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, अवैध कब्जा हटवाने, खाद-उर्वरकों की काला बाजारी रोकने समेत विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 30 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार शिकायती-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष शिकायतों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एडीएम ने शिकायतों के धरातलीय, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। कार्यक्रम में एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह व शौदान सिंह, एडीओ पंचायत राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts