सास से झगड़कर अपनी जीवन लीला समाप्‍त करने यमुना पर पहुंची महिला

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सास से विवाद के चलते एक महिला अपनी जीवन लीला समाप्‍त करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझ-बूझ व समझदारी का परिचय देते हुए महिला को सकुशल बचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पंकज कुमार व कांस्टेबल रामकुमार ने एक महिला को रोते हुए यमुना नदी की ओर जाते हुए देखा। इस पर पुलिसकर्मियों ने महिला को रोककर यमुना नदी की ओर जाने की बाबत पूछताछ की, जिस पर महिला ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्‍त करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाते हुए चौकी में बैठाया तथा परिजनों को मामले की सूचना दी। कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि महिला कैराना कस्बे के मोहल्ला रेतेवाला की रहने वाली है। Kairana News

महिला का किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया, जिसके बाद महिला आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। बाद में महिला को उसके पति व अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विदित रहे कि विगत 03 अक्टूबर को कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली थी। नदी में कूदे सलमान के तीन बच्चों के शव आज तक बरामद नही हुए है।

यह भी पढ़ें:– एसपी ने मालखाने व मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

About The Author

Related Posts