ग्राहक बनकर आए युवक ने उड़ाया एंड्रॉयड मोबाइल

Published On

चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, दी तहरीर | Firozabad News

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Mobile Theft: नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के सामने अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्ना लाल शर्मा निवासी शंकरपुरी शिकोहाबाद की रूद्र मोबाइल सेल के नाम से मोबाईल की दुकान है, जिसमें नए मोबाइल बिक्री किए जाते हैं । दो युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आए और मोबाइल देखने लगे। आरोप है कि कुछ समय बाद उनमें से एक युवक ने मौका पाकर तथा उनके व अन्य कर्मचारियों के अन्य ग्राहकों में व्यस्त होने को देखकर दुकान में सामने के काउंटर पर रखे रियलमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल को डिब्बा सहित उठाकर चोरी कर लिया। Firozabad News

इसके बाद प्रार्थी को कुछ समय बाद मोबाइल गायब होने का शक हुआ तथा अपना स्टॉक चेक कर दिया, तो उसमें से एक एंड्राइड मोबाइल कम था। इसके बाद प्रार्थी ने अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि बाहर से आए दो व्यक्तियों में से एक ने मोबाइल चोरी कर लिया । दुकानदार ने मोबाइल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात मे लग गई है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– वीएसपी कॉलेज में प्राचार्य व प्राध्यापकों की तैनाती की मांग

About The Author

Related Posts