बड़ौत के अंकित इन्सां राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

Published On

सफलता का श्रेय दिया संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को

  • अब तक नौ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और दो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके है अपना नाम

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बड़ौत क्षेत्र के गांव शाहपुर बड़ौली निवासी अंकित इन्सां (Ankit Insan) पुत्र जयपाल सिंह को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सम्मान अंकित इन्सां को बेस्ट हेल्थ एंड वेलनेस इंफ्लुएंसर् इन फिजिकल हेल्थ ऑन सोशल मीडिया के लिए मिला। जिसमे अंकित इन्सां ने एक मिनट में सब से ज्यादा प्ल्योमेट्रि पुशअप लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एंड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। अंकित इन्सां ने बताया कि उन्होंने अभी तक कुल नौ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और दो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम किये है। Baraut News

उपलब्धि का श्रेय पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को

अंकित इन्सां ने अपनी उपलब्धि का श्रेय संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। अंकित इंसा ने बताया कि उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में पूज्य गुरु जी से प्रेरणा पा कर ही अपना नाम दर्ज कराया। पूज्य गुरु जी की टिप्स को फॉलो करते हुए ही अंकित इन्सां ने एक मिनट में सब से ज्यादा पुशअप लगाकर रिकॉर्ड बना डाला। Baraut News

यह भी पढ़ें:– रवि दहिया ने टोक्यों ओलंपिक में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश व देश का मान-सम्मान

About The Author

Related Posts