सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत

Published On

फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को एक साल पूरा होने को है। इस बीच किसानों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में सिंघु बॉर्डर पर बुधवार सुबह किसान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक किसान की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जो रुड़की गांव, तहसील अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था। ये किसान बीकेयू सिद्धपुर गुट से था। इसके प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल हैं। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला किसान गुरप्रीत सिंह सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में काफी लंबे समय से रह रहा था। सुबह गुरप्रीत ने एक मॉल के पास फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

गुरप्रीत की मौत की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गुरप्रीत के साथी किसान गुरजेंट सिंह ने बताया कि गुरप्रीत ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, क्योंकि सरकार हमारी बातें नहीं सुन रही हैं और इसी से किसान ने परेशान होकर आत्महत्या की है। मामले में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि किसान आंदोलन में गुरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts