खादर में शराब की भट्टी चलाते गिरफ्तार कर जेल भेजा

Published On

भोपा । मजलिसपुर तौफीर के खादर के जंगल में झोपड़ी में छापेमारी करते हुए पुलिस ने शराब की भट्टी चलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बतायाकि बीते मंगलवार की रात्रि में उप निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने सोलानी नदी के मजलिसपुर तौफीर के खादर के जंगल में एक झोपड़ी में छापेमारी की। जिसमें एक आरोपी शराब की भट्टी चलाते मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम योगराज बताया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व बनाने के उपकरण कैन, कनस्तर, प्लेट, पाइप, लोहे की परात, डब्बे, ड्रम, मग आदि सामान बरामद किए। जिसके बाद पुलिस आरोपित को थाने ले आई। पीछे पीछे कई सफेदपोश नेता पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपीको न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts